{"_id":"616861608ce29007265bb024","slug":"aiims-senior-resident-doctor-booked-for-raping-junior-doctor-ashram-news-noi610420386","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एम्स के डॉक्टर पर जूनियर से दुष्कर्म का केस, पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एम्स के डॉक्टर पर जूनियर से दुष्कर्म का केस, पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
Fri, 15 Oct 2021 06:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:53 AM IST
सार
आरोप है कि पार्टी में महिला डॉक्टर को शराब पिलाने के बाद वारदात की। महिला डॉक्टर की शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने घर पर पार्टी में बुलाकर जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और कुकर्म किया। आरोप है कि पार्टी में महिला डॉक्टर को शराब पिलाने के बाद वारदात की। महिला डॉक्टर की शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच में वारदात की पुष्टि हो गई है। हालांकि शिकायत मिलने के दो दिन बाद भी आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी डाक्टर एम्स के लैब मेडिसन विभाग में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर है। वह परिवार के साथ हौजखास इलाके में रहता है। पीड़िता भी एम्स में जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी डॉक्टर ने 10 अक्तूबर को अपने घर पर पार्टी दी थी। पार्टी में शराब भी परोसी गई थी। आरोप है कि पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिला दी गई। शराब पीने के बाद पीड़िता को नशा हो गया। वह डॉक्टर के घर पर ही रुक गई। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी डॉक्टर ने वारदात की।
विज्ञापन
अगले दिन होश आने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया। आरोपी डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत हौजखास थाना पुलिस को दी। हौजखास पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी डॉक्टर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन