फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AIIMS Referral Hospital in Najafgarh will start providing services from the new year

Delhi: नजफगढ़ में एम्स की दस्तक, नए साल में शुरू होगा 100 बेड का अस्पताल, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sat, 15 Oct 2022 11:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Oct 2022 11:05 PM IST
सार

100 बेड के इस अस्पताल के लिए स्टाफ की भर्ती हो चुकी है, वहीं दिल्ली नगर निगम से कुछ मंजूरी का इंतजार है, जो जल्द मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
AIIMS Referral Hospital in Najafgarh will start providing services from the new year
एम्स का रेफरल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ में एम्स के रेफरल अस्पताल में नए साल से सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। 100 बेड के इस अस्पताल के लिए स्टाफ की भर्ती हो चुकी है, वहीं दिल्ली नगर निगम से कुछ मंजूरी का इंतजार है, जो जल्द मिलने की उम्मीद है। संभावना है कि साल 2023 के शुरूआती महीनों में अस्पताल पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू कर देगा। अस्पताल के शुरू होने के बाद बाहरी दिल्ली के अलावा हरियाणा के झज्जर, बहादुरगढ़ से रहने वाले हजारों मरीजों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


100 फीसदी ऑक्सीजन बेड की सुविधा के साथ तैयार हुए इस अस्पताल में विशेष तौर पर इमरजेंसी सेवाओं को विकसित किया गया है। यहां बनाए गए आपातकालीन विभाग के ऑब्जर्वेशन वार्ड को मुख्य अस्पताल के साथ कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर मरीज को एम्स या सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में अस्पताल के प्रमुख डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल बनाने का पूरा काम खत्म हो गया है, कुछ छोटे-मोटे काम रह रहे हैं जो अगले कुछ सप्ताह में खत्म हो जाएंगे। वहीं दिल्ली नगर निगम से मंजूरी लेने की दिशा में भी प्रयास तेज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के साथ ही अस्पताल में सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि नए साल में इस अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा। यहां के लिए स्टाफ की भर्ती हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल के इमरजेंसी में दो बेड रखे जाएंगे। इसके अलावा ऑब्जर्वेशन वार्ड भी होगा। साथ ही 100 बेड के अस्पताल में गायनी, बाल रोग, मेडिसन, नेत्रविज्ञान सहित अन्य सभी सेवाएं होंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी बेड ऑक्सीजन से कनेक्ट होंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शुरूआती दौर में ओपीडी की सुविधा शुरू होगी। उसके बाद इनपेशेंट की सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। 

गंभीर मरीजों को भेजा जाएगा एम्स 
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी जैसी एंडवांस सुविधा नहीं होगी। ऐसे मरीजों को तुरंत एम्स या सफदरजंग रेफर कर दिया जाएगा। हालांकि अस्पताल से एम्स या सफदरजंग की दूरी काफी है, इन मरीजों की हालत को देखते हुए दूसरी व्यवस्था भी की जा सकती है। इस दिशा में भी विचार किया जा रहा है। 


लंबे इंतजार के बाद तैयार हुआ अस्पताल 
नजफगढ़ के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में तैयार हुए इस अस्पताल के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 2004 में केंद्र सरकार ने रेफरेल यूनिट बनाने का आदेश दिया था। साल 2007 में केंद्र सरकार ने यहां 35 बेड का अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी, लेकिन अस्पताल का काम शुरू नहीं हुआ। 28 फरवरी 2014 में यहां केवल शिलांयास हुआ।  वहीं साल 2018 में सांसद प्रवेश वर्मा ने इसका शिलान्यास किया, लेकिन कई कारणों से फिर देरी हुई। अब अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed