फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After the encounter, a criminal of Prince Tewatia gang was arrested, he was shot in the leg

Delhi News: मुठभेड़ के बाद प्रिंस तेवतिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, टांग में लगी गोली

Tue, 06 May 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
After the encounter, a criminal of Prince Tewatia gang was arrested, he was shot in the leg
प्रिंस तेवतिया गिरोह का बदमाश हथौड़ी गिरफ्तार, टांग में लगी गोली
विज्ञापन

-दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में हुई आधी रात को मुठभेड़, पिस्टल, दो कारतूस, तमंचे, बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया गिरोह के बदमाश मनोज उर्फ हथौड़ी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के लिए हथियार लेकर पहुंचे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, पिस्टल के चैंंबर में फंसा एक कारतूस, दो तमंचे, तीन कारतूस व वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की है।

आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अंबेडकर थाने का घोषित बदमाश है। पता लगाया जा रहा है कि मनोज किसको हथियार देने आया था। कुछ लोगों की पहचान कर पुलिस दबिश दे रही है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि बदमाश प्रिंस तेवतिया गिरोह को हथियार सप्लाई करने आने वाला है। खबर मिलने के बाद टीम ने बांध रोड, फतेहपुर बेरी में नाकेबंदी कर दी। इस बीच बाइक सवार आरोपी वहां पहुंचा। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही अचानक आरोपी ने पिस्टल निकालकर टीम पर दो राउंड गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed