फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   After befriending the Tinder app young man was called to meet looted by showing a knife at a deserted place police engaged in investigation

दिल्ली: टिंडर एप पर दोस्ती कर युवक को मिलने के लिए बुलाया, सुनसान जगह पर चाकू दिखाकर लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Apr 2022 09:26 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 09:26 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र अभिषेक शर्मा (21) परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहता है। वह डीयू के एक कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र है। रविवार शाम को वह मोबाइल पर टिंडर एप देख रहा था।

विज्ञापन
After befriending the Tinder app young man was called to meet looted by showing a knife at a deserted place police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप भी फ्रेंडशिप एप के जरिये अंजान लोगों से दोस्ती करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आप भी किसी के जाल में फंसकर लुट जाओ। जी हां, हर्ष विहार बीकॉम के छात्र के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसने टिंडर एप के जरिये एक युवक से दोस्ती की। आरोपी ने छात्र को मिलने के बहाने बुलाया। बाद में सूनसान जगह ले जाकर चाकू दिखाकर उसे लूट लिया। आरोपी पीड़ित छात्र का मोबाइल फोन और कैश लूटकर ले गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र अभिषेक शर्मा (21) परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहता है। वह डीयू के एक कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र है। रविवार शाम को वह मोबाइल पर टिंडर एप देख रहा था। इसी दौरान उसकी एक युवक से चैट होने लगी। बातचीत के बाद थोड़ी ही देर में दोनों के बीच दोस्ती हुई। आरोपी ने खुद को हर्ष विहार का ही रहने वाला बताया। अभिषेक ने उससे मिलने की इच्छा जताई तो आरोपी ने उसे रविवार बाजार चौक के पास मिलने की बात कर बुला लिया। युवक ने पहचान के लिए अभिषेक को अपने पहने हुए कपड़े बता दिए। 
विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे अभिषेक वहां पहुंचा तो आरोपी युवक पहले से बाइक लेकर वहां खड़ा था। आरोपी ने अभिषेक को बाइक पर बैठने के लिए कहा। बाद में वह अभिषेक को अपनी बाइक पर बैठाकर तंग गलियों से होते हुए शिवानी वाटिका के पास लेकर आ गया। यहां पहुंचते ही आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर अभिषेक की गर्दन पर लगा दिया। इसके बाद उसकी जेब से मोबाइल और कैश लूटकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed