{"_id":"620f217bc517e96a9a5d1cca","slug":"advocate-arrested-for-raping-a-women-at-her-residence-meeting-after-dating-app-delhi-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डेटिंग एप से मुलाकात के बाद वकील ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डेटिंग एप से मुलाकात के बाद वकील ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Fri, 18 Feb 2022 10:02 AM IST
सुशील कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:02 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 20 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगया कि वकील ने उसके आवास पर दुष्कर्म किया। वह एक चर्चित डेटिंग एप के माध्यम से वकील के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के हॉज खास इलाके में 20 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वकील ने महिला के साथ उसके आवास पर दुष्कर्म किया। डेटिंग एप के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कहा कि 27 वर्षीय आरोपी वकील को दो सप्ताह पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। जमानत मिलने के बाद कोर्ट ने उसे छोड़ दिया था।
पुलिस पर उदासीनता के आरोप लगने के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 20 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगया कि वकील ने उसके आवास पर दुष्कर्म किया। वह एक चर्चित डेटिंग एप के माध्यम से वकील के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर ने कहा कि सोनीपत के रहने वाले आरोपी को दो फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर इलाके में रहता था। इस बीच यह आरोप लगाया गया कि पुलिस ने प्राथमिकी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं को लागू नहीं किया।
विज्ञापन