{"_id":"615105478ebc3e93fe364969","slug":"adopt-a-tree-east-delhi-people-adopted-1800-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडॉप्ट अ ट्री : पूर्वी दिल्ली वालों ने 1800 पेड़ लिए गोद, पुत्र की तरह पालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अडॉप्ट अ ट्री : पूर्वी दिल्ली वालों ने 1800 पेड़ लिए गोद, पुत्र की तरह पालेंगे
Mon, 27 Sep 2021 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:11 AM IST
सार
‘अडॉप्ट अ ट्री’ कार्यक्रम के तहत पेड़ों को बचाने के लिए पूर्वी निगम की मुहिम। 4800 पेड़ गोद दिलाने की योजना, ट्री गार्ड पर लिखे अभिभावकों के नाम।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली की मुहिम...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के लोगों ने 1800 पेड़ों को गोद लिया है, जिनकी रक्षा वह अपने पुत्र की तरह कर रहे हैं। पेड़ों को लगाने के बाद इन्हें बचाने के लिए पूर्वी निगम का यह प्रयत्न है। पेड़ों पर ट्री गार्ड लगाकर इन्हें लगाने वाले इनके अभिभावकों के नाम लिखे गए हैं। इनके अभिभावक इनके बड़े होने तक इनकी देखरेख करेंगे।
विज्ञापन
पूर्वी निगम ने ‘अडॉप्ट अ ट्री’ कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में 4800 पेड़ नागरिकों को गोद दिलाने की योजना बनाई है। पूर्वी निगम के हार्टीकल्चर विभाग के डायरेक्टर आरके सिंह ने बताया कि अब तक 1800 पेड़ नागरिकों को गोद दिलाए जा चुके हैं। पूर्वी निगम के सभी 64 वार्डों में पेड़ों को गोद दिलाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्रालय का मिला सहयोग
आरके सिंह ने बताया कि ‘अडॉप्ट अ ट्री’ कार्यक्रम के लिए पूर्वी निगम को शहरी विकास मंत्रालय से आर्थिक मदद मिली है। जुलाई के पहले सप्ताह में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, तब से कॉलोनियों में व सड़कों के किनारे पौधों को लगाया जा रहा है। ड्रिल मशीनों की मदद से पहले जगह बनाई जा रही है और बाद में पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
करावल नगर में सर्वाधिक लिए गोद
करावल नगर में लोगों ने सबसे ज्यादा पेड़ों को गोद लिया है। भजनपुरा-करावल नगर रोड पर सैकड़ों पेड़ों पर इस प्रकार से ट्री गार्ड लगाए गए हैं। इन पर महापौर, वार्ड पार्षद और लगाने वाले का नाम लिखा है।
शाहदरा के पार्कों में लगेगी प्रदर्शनी
शाहदरा नॉर्थ व साउथ के कई पार्कों में 1 अक्तूबर को अडॉप्ट अ ट्री’ कार्यक्रम की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में हार्टीकल्चर विभाग के दूसरे कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विवेक विहार नर्सरी में बन रहा फर्नीचर
मानसून के दौरान पूर्वी निगम निगम क्षेत्र में जो भी पेड़ गिरे, निगम उनकी लकड़ियों से बेंच बनवा रहा है। इन बेंच को निगम के 25 पार्कों में लगाया गया है। विवेक विहार नर्सरी में बेंच के अलावा लकड़ी के डॉग और बर्ड की आकृतियां भी बनाई जा रही हैं। विभिन्न रंगों से रंगकर इन्हें पार्कों में बच्चों को आकर्षित करने के उद्देश्य से लगाया जाएगा।