फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   admission process to commence today in IPU

आईपीयू में आज से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
admission process to commence today in IPU
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आईपीयू में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया आठ जून से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया जुलाई के अंत तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

आईपीयू कुलपति प्रो महेश वर्मा मंगलवार को ऑनलाइन दाखिला ब्रॉशर जारी कर दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को पहले दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

विवि में विभिन्न कोर्सेज में 35 हजार से अधिक सीटें हैं। इन पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। दाखिले पहले की भांति आईपीयू की ओर से आयोजित होने वाले एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) के आधार पर ही होंगे। दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को दिक्कत ना हो इसके लिए पूरी जानकारी आईपीयू की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। यहां से विद्यार्थी दाखिले की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि पहले यह दाखिला प्रक्रिया एक जून से शुरू होनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। दरअसल प्रशासन नहीं चाहता है कि एक बार प्रक्रिया शुरू होने पर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़े। अब इसे पूरी तैयारी के साथ इसे शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed