फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admission in DU special cutoff also

डीयू ने जारी की स्पेशल कटऑफ सूची, छात्र इन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

Tue, 24 Nov 2020 01:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Admission in DU special cutoff also
दिल्ली विवि दाखिला - फोटो : PTI
दिल्ली विश्वविद्यालय ने खाली सीटों को भरने के लिए सोमवार रात स्पेशल कटऑफ जारी कर दी। इसमें भी कुछ कॉलेजों में बीकॉम, बीकॉम-ऑनर्स, अंग्रेजी व इकनॉमिक्स-ऑनर्स में दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


स्पेशल कटऑफ में भी लेडी श्रीराम कॉलेज ने साइकोलॉजी-ऑनर्स के लिए 99 फीसदी व अंग्रेजी-ऑनर्स और जर्नलिज्म के लिए 98 फीसदी, सोशियोलॉजी की 97.75 फीसदी कटऑफ निकाली है। इस कटऑफ के आधार पर 25 नवंबर तक दाखिले होंगे। इसमें उन्हीं छात्रों को दाखिला मिलेगा जिन्हें पहली से पांचवीं तक दाखिला नहीं मिला या उन्होंने दाखिला नहीं लिया। पहले किसी कटऑफ में दाखिला ले चुके या पांचवीं कटऑफ में दाखिला रद्द कराने वाले विद्यार्थी इसमें दाखिला नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन


लेडी श्रीराम कॉलेज ने पहली कटऑफ में इकनॉमिक्स-ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस-ऑनर्स व साइकोलॉजी-ऑनर्स की कटऑफ 100 फीसदी निकाली थी। इसमें सामान्य से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए दाखिले के अवसर हैं। कुछ नामी कॉलेज की बात की जाए बीकॉम, इको, अंग्रेजी, इतिहास जैसे कोर्स में दाखिला हो जाएगा। हिंदू कॉलेज में बीकॉम-ऑनर्स में 97.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं, इन्द्रप्रस्थ कॉलेज ऑफ वूमेन स्टडीज में बीकॉम-ऑनर्स में 96.00, राजनीति विज्ञान में 96.50 व संस्कृत में 56 फीसदी पर दाखिला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्गी कॉलेज में बीकॉम-ऑनर्स में 96.50, बीकॉम में 95.00, इतिहास में 96, इकनॉमिक्स में 96.75, अंग्रेजी में 96.25 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। दौलतराम में भी अंग्रेजी, इतिहास व बीकॉम-ऑनर्स में दाखिले की गुंजाइश है। यहां अंग्रेजी व इतिहास की 96, बीकॉम-ऑनर्स की 96.50 फीसदी कटऑफ निकाली गई है। रामजस कॉलेज में इकनॉमिक्स में 97.25, अंग्रेजी में 96.25, इतिहास में 97, राजनीति विज्ञान में 97.75 व बीकॉम में 97 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकेगा। मिरांडा हाउस में इको-ऑनर्स व अंग्रेजी की कटऑफ 97.75 फीसदी व सोशियोलॉजी की 97.25 फीसदी निकाली गई है। भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस में बायोमेडिकल साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रिॉनिक्स, पॉलिमर साइंस, जूलॉजी जैसे कोर्स में दाखिले की गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed