{"_id":"604ea41d8ab2b8551d7cc80d","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-do-not-follow-the-covid-protocol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बरती जा रही सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बरती जा रही सख्ती
Mon, 15 Mar 2021 05:32 AM IST
योगेश जोशी
अभिषेक पांचाल, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रोजाना हो रही जांच की संख्या को बढ़ा दिया गया है। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन न करने वालों पर अब ज्यादा सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना औसतन 70 हजार जांच को जा रही है। इनमें करीब 70 फीसदी आरटी- पीसीआर जांच हो रही है। सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह अपने इलाक़े में सख्ती बरतें। जो लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनपर सख्ती की जाए। जिला प्रशासन की टीमों के साथ सिविल डिफेंस के वॉलंटियर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उनका चालान भी किया जा रहा है। इन इलाकों में अब अधिक वालंटियर को तैनात किया जायेगा, जिससे सभी लोगों पर नजर रखी जा सके। बढ़ते मामलों को देखते हुए रेड जोन में भी सख़्ती की जा रही है। इन इलाकों में बैरिकेडिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
हालात नियंत्रण में
शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था सरकार कोरोना के हालात पर लगातार नजर रख रही है। हालात नियंत्रण में है।फिलहाल चिंता की कोई बात नही है।