फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Action has been taken against 15 students in connection with Jamia Millia Islamia campus violence

Delhi: जामिया हिंसा मामले में 15 छात्रों पर कार्रवाई, 3 निष्कासित और अन्य हुए निलंबित, जानें मामला

Mon, 01 May 2023 10:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 May 2023 10:57 PM IST
सार

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कैंपस में हुई हिंसा के मामले में 15 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Action has been taken against 15 students in connection with  Jamia Millia Islamia campus violence
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी

विस्तार

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय कैंपस में पिछले साल हुई हिंसा के मामले में प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने कैंपस में मेवात और वेस्टर्न यूपी ग्रुप के छात्रों के बीच मारपीट के मामले में 15 पर कार्रवाई कर दी है। 3 छात्रों को निष्कासित तो अन्य छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


समिति ने की हिंसा में शामिल छात्रों पर कार्रवाई
जामिया के रजिस्ट्रार नाजिम हुसैन अल जाफरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया ने 15 छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसमें 3 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों के पिछले साल हुई हिंसा में शामिल होने पर कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय की समिति की ओर से सभी छात्रों को एक उदाहरण देते हुए इस तरह की कार्रवाई की है। किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है जामिया हिंसा मामला
जानकारी के लिए बता दें कि 2022 के सितंबर महीने में कैंपस के बाहर कुछ छात्र आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान हुई फायरिंग में एक छात्र को गोली मार दी थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी प्रशासन को हुई तो अगले ही दिन कई छात्रों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने एक समिति बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed