फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused who came out on bail shot two youths one died other in critical condition in delhi

वारदात: जमानत पर बाहर आया आरोपी ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Tue, 18 Jan 2022 01:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jan 2022 01:13 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और मौके से पुलिस ने खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे की है। 

विज्ञापन
accused who came out on bail shot two youths one died other in critical condition in delhi
घटनास्थल पर जांच करती दिल्ली पुलिस की टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुरी इलाके में सोमवार रात दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के कुछ देर बाद आरोपी को पुलिस ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में 14 जनवरी को जमानत पर बाहर आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और मौके से पुलिस ने खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे की है। पुलिस को सुल्तानपुरी के बी 4 ब्लॉक इलाके में दो युवकों को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। दो युवक खून से लथपथ हालात में पड़े थे। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हीरा नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरसिंह का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


दोनों सुल्तानपुरी इलाके में परिवार के साथ ही रहते थे। पूछताछ में पता चला कि इरफान पिछले साल दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया था। शुक्रवार को वह जमानत पर बाहर आया था। रात में वह अपने एक साथी के साथ पीड़िता के भाई से मिलने पार्क में पहुंचा था। किसी बात पर कहासुनी और हाथपाई होने पर आरोपी ने दोनों को गोली मार दी। घटना के कुछ देर बाद पुलिस आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed