फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused made false story of robbery After attack on brother-in-law in delhi

खौफनाक: रिश्तेदारों को यह बात बताने पर भड़क गया जीजा, साले के साथ किया ऐसा कांड, सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस हैरान

Sun, 03 Apr 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Apr 2022 08:38 AM IST
सार

आरोपी ने खुलासा किया है कि वह लड़कियों से बातचीत करता था। यह बाद उसके साले खुशीराम (27) ने बाकी रिश्तेदारों को बता दी थी। जिसकी वजह से उसकी खूब फजीहत हुई थी। इसका बदला लेने के लिए मनोज ने सोते समय खुशीराम के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Accused made false story of robbery After attack on brother-in-law in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए अपने साल पर जानलेवा हमला कर कर लूट की झूठी कॉल कर दी। साले को बेहद नाजुक हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छानबीन की तो एक सीसीटीवी फुटेज व आरोपी के बयानों से उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया है कि वह लड़कियों से बातचीत करता था। यह बाद उसके साले खुशीराम (27) ने बाकी रिश्तेदारों को बता दी थी। जिसकी वजह से उसकी खूब फजीहत हुई थी। इसका बदला लेने के लिए मनोज ने सोते समय खुशीराम के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बाद में दूसरी साल के लड़के से झूठी कॉल करवा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी ईंट, कपड़े और खुशीराम का टूटा हुआ फोन बरामद कर लिया है। मधु विहार थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लक्ष्य नामक युवक ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की सूचना दी थी। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मैक्स अस्पताल के पास शराब के ठेके पर पहुंची। यहां पता चला कि शराब के ठेके के सुरक्षा गार्ड पर स्कोर्पियो कार सवार दो युवकों ने ईंट से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया था। पूछताछ करने पर लक्ष्य ने बताया कि उसके फूफा घटना के चश्मदीद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल खुशीराम को नाजुक हालत में एलबीएस में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने लक्ष्य के बयान लेकर चश्मदीद मनोज से पूछताछ की। मनोज ने बजाए पुलिस को खबर देने रिश्तेदार को लूटपाट की खबर दी। पुलिस को मनोज के बयान पर शक हुआ। सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक नकाबपोश युवक खुशीराम पर हमला करता हुए दिखा। लूटपाट की कोई बात सामने नहीं आई।

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की पहचान के प्रयास किया गए तो जो जूते मनोज ने पहने थे, वही हमलावर ने पहने थे। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि खुशीराम पर हमला उसी ने किया था। दरअसल खुशीराम ने उसकी लड़कियों से बात करने की बात रिश्तेदारों को बता दी थी। इस बात से चिढ़कर उसने उससे बदला लेने की ठान ली। बाद में शुक्रवार देर रात को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed