फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused kidnapps the victim to forcefully withdraw the assault case

दिल्ली: दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने के लिए आरोपी ने किया पीड़िता का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 17 Jul 2022 03:13 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jul 2022 03:13 PM IST
सार

आरोपी ने युवती का अपहरण कर उससे जबरन शादी की और दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह परिजनों को फोन कर मदद मांगी तो उसे बचाया जा सका।

विज्ञापन
accused kidnapps the victim to forcefully withdraw the assault case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने के लिए एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने युवती का अपहरण कर उससे जबरन शादी की और दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह परिजनों को फोन कर मदद मांगी तो उसे बचाया जा सका।
विज्ञापन


पालम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ पालम इलाके में रहती है। उसके पिता की दुकान है। पीड़िता ने बताया कि वह कभी-कभी पिता की मदद के लिए दुकान पर बैठ जाया करती थी।
विज्ञापन


2021 में एक दिन राजीव नाम का शख्स दुकान पर आया और सामान खरीदने की बात करने लगा। राजीव ने पीड़िता से ऑर्डर करने के लिए उसका नंबर ले लिया और बात करने लगा। 2021 की सर्दियों में एक दिन राजीव उनकी दुकान पर आया और कैबिन में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता का अपहरण किया और उसे कुरुक्षेत्र ले गया। पीड़िता ने विश्वास दिलाया कि उसके परिजन शिकायत वापस ले लेंगे। इसपर आरोपी उसे प्रोटेक्शन हाउस में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी और वे पुलिस की मदद से उसे वापस ला पाए। पालम थाना पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed