फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   accused circulate obscene photos and videos of minor girls.

दिल्ली: नाबालिग लड़कियों के फोटो और वीडियो कई ग्रुप में करता था शेयर, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Wed, 01 Sep 2021 12:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Sep 2021 12:36 AM IST
सार

नाबालिग लड़कियों के अश्लील फोटो व वीडियो प्रसारित करता था। दक्षिण जिला पुलिस ने आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 150 से ज्यादा लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। आरोपी पीड़ितों से लड़कियों की आवाज में बात करता था। 

विज्ञापन
accused circulate obscene photos and videos of minor girls.
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को यूपी की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है जो नाबालिग लड़कियों की अश्लील फोटो व वीडियो कई ग्रुप में सर्कुलेट करता था। उसे नाबालिग लड़कियों की अश्लील वीडियो व फोटो रखने व देखने की सनक थी। 
विज्ञापन


वह लड़कियों से महिलाओं की आवाज में बात करता था। इसके बाद ये नाबालिग लड़कियों की अश्लील फोटो व वीडियो ले लेता था। खुद को एनआरआई लड़की बताता था। आरोपी 150 से ज्यादा लड़कियों के साथ इस तरह की करतूत कर चुका है। इनमें नौ से 15 वर्ष की लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी ने 27 जुलाई को फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपने पिता के मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाई थी। इंस्टगाम पर एक वह एक लड़की के संपर्क में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लड़की उसे कैसी हो छोटी व कैसी हो मेरी गुड़िया आदि शब्द कहकर बात करती थी। एक महीने बाद आरोपी महिला ने पीड़ित के पास अपने अश्लील फोटो व वीडियो भेजे। इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़ित से उसके अश्लील वीडियो व फोटो मांगे। 
 

आरोपी लड़की ने पीड़ित को अपना मोबाइल नंबर दिया। दोनों की वीडियो कॉल होने लगी। आरोपी लड़की वीडियो कॉल में अपना चेहरा नहीं दिखाती थी। इस पर पीड़ित लड़की ने उसकी अवहेलना करना शुरू कर दी। आरोपी लड़की ने धमकी दी कि वह उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। बाद में पता लगा कि आरोपी लड़की नहीं लड़का है। 

मामला दर्जकर फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई सतेन्द्र गुलिया व महिला एसआई नितेश शर्मा की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम से डिटेल मांगी और एसआई सतेन्द्र गुलिया की टीम ने लखनऊ  में दबिश देकर ओल्ड महानगर, लखनऊ यूपी निवासी अब्दुल समद(23) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके स्मार्ट फोन को जब्त कर लिया है। उसके मोबाइल से करीब 150 नाबालिग लड़कियों की डिटेल मिली है। उसके मोबाइल से बीएसएनएल का भी सिम बरामद किया गया है। 

आरोपी समद नौवीं कक्षा पास है
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह नाबालिग लड़कियों से बात करता था और उनकी अश्लील वीडियो व फोटो देखता था। वह नाबालिग लड़कियों से लड़की बनकर बात करता था। वह खुद को एनआरआई लड़की बताता था। वह पीड़ित से टेक्ट नाउ ऐप के जरिए बात करता था। इससे पीड़ित को कनाड़ा का नंबर शो होता था। आरोपी ने अमीरोदौला इस्लामिया इंटर कॉलेज, हजरतगंज लखनऊ से पढ़ाई कर रहा था। इसने दसवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद ये एसी मैकेनिक का काम करने लगा। इसके पिता टेलर हैं। ये सोशल मीडिया पर यू-ट्यूब देखने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed