{"_id":"6950484ce8838264be071403","slug":"accused-absconding-in-murder-case-of-youth-over-dog-and-car-park-in-delhi-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रंजिशन हत्या: पड़ोसी के कुत्ते दरवाजे पर करते थे गंदगी...मार दी गोली; तलाश में पुलिस की तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रंजिशन हत्या: पड़ोसी के कुत्ते दरवाजे पर करते थे गंदगी...मार दी गोली; तलाश में पुलिस की तीन टीमें
Sun, 28 Dec 2025 02:28 AM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:28 AM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में शुक्रवार शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही है। विवाद दोनों परिवारों के कुत्ते और गली में गाड़ी पार्क करने की आदत को लेकर हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में शुक्रवार की शाम युवक को गोली मारने का आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की तीन टीम उसकी तलाश कर रही है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि दोनों परिवारों के बीच कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
दरअसल, एक परिवार के कुत्ते पड़ोसी के दरवाजे पर गंदगी कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। वहीं आरोप यह भी है कि पीड़ित परिवार जानबूझकर गली में गाड़ी पार्क करने के बाद रास्ता बंद कर देता था। ऐसे में दूसरे परिवार को गाड़ी लेकर निकलने में वहां से दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार हुए झगड़े के बाद आरोपी परिवार ने गोली मारकर प्रिंस (19) को जख्मी कर दिया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रिंस अपने परिवार के साथ ईस्ट नत्थू कालोनी, ज्योति नगर में रहता है। इसके मामा गली नंबर-6, प्रेम विहार, करावल नगर में रहते हैं। शुक्रवार शाम को प्रिंस अपने मामा के घर पर आया हुआ था। इस बीच मामा का पड़ोसियों से विवाद होने लगा।
विज्ञापन
प्रिंस घर से बाहर निकला तो विवाद में मारपीट होने लगी। इस बीच मामा के पड़ोसियों ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली प्रिंस को लगी और वह जख्मी हो गया। बाद में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोली चलाने वाला पक्ष मौके से फरार हो गया है।