फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ABVP's priority is girl students' issues in DUSU elections

Delhi News: डूसू चुनाव में छात्राओं के मुद्दे एबीवीपी की प्राथमिकता

Sun, 07 Sep 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
ABVP's priority is girl students' issues in DUSU elections
-डीयू कॉलेज की छात्राओं से एबीवीपी ने किया संवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का प्रचार अभियान जारी है। एबीवीपी के संभावित प्रत्याशी विश्वविद्यालय के कॉलेज हॉस्टलों में छात्राओं से बातचीत कर समस्याओं को जान रहे है। साथ ही सुझाव भी लिए जा रहे हैं।

छात्राओं की ओर से आंतरिक शिकायत समिति से संबंधित दिक्कतें, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का न होने सहित कई दूसरी परेशानियों को बयां किया जा रहा है। एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा, किसी भी विश्वविद्यालय की प्रगति तभी संभव है जब उसकी छात्राएं सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हों। डीयू की छात्राओं के सामने आंतरिक शिकायत समिति से लेकर बुनियादी सुविधाओं की कमी तक अनेक चुनौतियां हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी ने अतीत में भी इन समस्याओं को समाधान की दिशा दी है। भविष्य में भी हम छात्राओं की हर समस्या के समाधान के लिए विशेष प्रयास करते रहेंगे। हमारे लिए छात्राओं के अधिकारों की रक्षा हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता है। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, एबीवीपी हमेशा से छात्राओं के मुद्दों को प्राथमिकता देती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहे वह आईसीसी के पूर्ण कार्यान्वयन का विषय हो, छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज परिसरों की परिधि में वामिका पुलिस वैन चलवाने की पहल हो या फिर नवरात्र के नौ दिनों में अलग-अलग छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका प्रोत्साहन करना हो। इस वर्ष भी हम छात्राओं के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed