{"_id":"61a2ccf038f8383eb378adf1","slug":"aap-demonstration-today-in-all-the-districts-of-up-in-protest-against-the-four-murders-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध : प्रयागराज की चार हत्याओं के विरोध में यूपी के सभी जिलों पर आप का प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध : प्रयागराज की चार हत्याओं के विरोध में यूपी के सभी जिलों पर आप का प्रदर्शन आज
Sun, 28 Nov 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Nov 2021 05:57 AM IST
सार
सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर मांगा समय, पूरे मामले की देंगे जानकारी, फास्टकोर्ट गठित करने की मांग
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार लोगों की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। साथ ही ऐलान किया है कि रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस घटना के खिलाफ पार्टी विरोध-प्रदर्शन करेगी। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी दफ्तर मीडिया को बताया कि प्रयागराज में चार लोगों की हत्या हो गई और वहां की सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
विज्ञापन
इसके विरोध में पार्टी रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। वहीं, समय मिलने पर मुलाकात कर राष्ट्रपति को प्रयागराज में हुई हत्याओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मांग होगी कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर पीड़ितों को 6 महीने के अंदर इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति-धर्म देखकर इंसाफ दिया जा रहा है। सरकार की संवेदनहीनता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री तो छोड़िए, किसी मंत्री ने भी अभी तक पीड़ित परिवार से बात नहीं की है। संजय सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वंचित-शोषित समाज के गरीब तबके पर प्रताड़ित करने की छॅट मिली हुई है।
विज्ञापन
संजय सिंह का कहना है कि शुक्रवार को वह प्रयागराज उस परिवार से मिले थे, जिनके जिनके परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। माता-पिता के अलावा जो बेटा बोल नहीं पाता था उसको को हत्यारों ने नहीं छोड़ा। उनका आरोप है कि नाबालिग बेटी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जबकि उनके भाई भारतीय फौज में हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी पत्नी कह रही थी कि मुझे भी जान का खतरा है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई, लेकिन यूपी सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
संजय सिंह ने मांग की कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कुंभकर्णी नींद से उठकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ वहां बलात्कार की घटनाएं हो रही है।