Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP accuses BJP government of Gujarat of misusing Rs 50 crore of Tribal Development Fund

50 करोड़ खर्च पर आप का कटाक्ष: 'पीएम की रैली में लगाया गया प्लैटिनम का कमोड, शूटिंग के लिए बनवाया नकली स्कूल'

Mon, 22 Dec 2025 08:23 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 22 Dec 2025 08:23 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने गुजरात की भाजपा सरकार पर आदिवासी विकास फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वहीं कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर सोने के कमोड का आरोप लगाया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री की रैली में हुए खर्च को देखकर लगता है कि वहां प्लैटिनम का कमोड लगाया गया होगा। 
 

विज्ञापन
AAP accuses BJP government of Gujarat of misusing Rs 50 crore of Tribal Development Fund
आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर लगाए आरोप - फोटो : सोशल मीडिया (AAP Delhi)

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गुजरात की भाजपा सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में आदिवासी विकास फंड के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुजरात में प्रधानमंत्री की रैली और अन्य कार्यक्रमों पर गरीब आदिवासियों के हक के करीब 50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि यह राशि आदिवासी बच्चों की शिक्षा और विकास कार्यों में लगनी चाहिए थी।

विज्ञापन


आप मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम में केवल मोबाइल शौचालय और सफाई व्यवस्था पर ही दो करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर सोने के कमोड का आरोप लगाया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री की रैली में हुए खर्च को देखकर लगता है कि वहां प्लैटिनम का कमोड लगाया गया होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात चुनाव के दौरान प्रचार के लिए एक असली स्कूल तक नहीं मिला और शूटिंग के लिए नकली स्कूल व कंप्यूटर लैब बनानी पड़ी।
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हुए खर्च को लेकर महीनों तक बहस कराई गई, जबकि सेंट्रल विस्टा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास पर हो रहे करोड़ों रुपये के खर्च की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर छिपाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास की फाइलें सार्वजनिक की गईं, वीडियो बनाए गए, तब सुरक्षा का कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास पर सवाल उठते ही जानकारी देने से इनकार कर दिया जाता है।


इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि डेडियापाड़ा से आप विधायक चैतर वसावा की आरटीआई के जरिए सामने आए तथ्यों के अनुसार, आदिवासी कल्याण फंड से प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में पंडाल, डोम, मंच, बसों, चाय-समोसे और वीआईपी सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि केवल पंडाल पर सात करोड़, डोम पर तीन करोड़, मंच पर पांच करोड़ और बसों के इंतजाम पर सात करोड़ रुपये खर्च हुए।

अनुराग ढांडा ने कहा कि जब आदिवासी हॉस्टलों में बच्चों को हर महीने मात्र 2100 रुपये मिलते हैं, तब एक-दो कार्यक्रमों पर 50 करोड़ रुपये उड़ाना अन्याय है। आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी नेताओं व अधिकारियों से पूरी राशि वसूलने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed