फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A woman was raped in a hotel after being given an intoxicating drink

Delhi News: नशीला पेय पदार्थ पिलाकर होटल में महिला से दुष्कर्म

Thu, 24 Jul 2025 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
A woman was raped in a hotel after being given an intoxicating drink
-बेगमपुर इलाके की घटना, पीड़िता ने अपने परिचित पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर स्थित होटल में 28 साल की महिला को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोसी युवक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बेगमपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है और करीब एक साल से अपने पति से अलग रह रही है। वह इन दिनों नौकरी की तलाश कर रही थी। पड़ोसी युवक ने उसे काम मिलने पर जानकारी देने बात कही। महिला का आरोप है कि 16 जुलाई को युवक ने उसे फोन कर बताया कि वह अपने एक दोस्त से उनकी नौकरी की बात करेगा। फिर वह स्कारपियो कार लेकर उसके पास आया और उसे रोहिणी स्थित होटल में ले गया।
विज्ञापन

युवक ने पीड़िता को बताया कि उसका दोस्त होटल में ही आकर उससे नौकरी को लेकर बातचीत करेगा। वह उसे होटल के एक कमरे में ले गया। जहां उसने उसे शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए दिया। जिसे पीते ही उसे नशा हो गया। उसके बाद आरोपी ने उसके विरोध करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने उसे ऑटो में बिठा दिया। कुछ दूर जाने के बाद पीड़िता ने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। नशे की हालत में होने की वजह से उसने उस समय पुलिस को बयान नहीं दिया। अगले दिन थाने पहुंचकर पीड़िता ने बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed