फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A strong foundation for nation-building is possible only through the awakening of women's power: Shaifali Pandya

राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव नारी शक्ति के जागरण से ही संभव : शैफाली पण्ड्या

Sun, 19 Jul 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
A strong foundation for nation-building is possible only through the awakening of women's power: Shaifali Pandya
नई दिल्ली। नारी जागरण से राष्ट्र जागरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा के सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर से काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिकुंज हरिद्वार की महिला मंडल प्रमुख शैफाली पण्ड्या और दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता शैफाली पण्ड्या ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव नारी शक्ति के जागरण से ही रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की अनेक चुनौतियों का समाधान सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों के माध्यम से संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed