Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A skywalk will be built at the Nirman Vihar intersection.

Delhi News: निर्माण विहार चौराहे पर बनेगा स्काईवॉक

Thu, 05 Nov 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
A skywalk will be built at the Nirman Vihar intersection.
ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी, पैदल चलना भी होगा सुरक्षित
विज्ञापन


240 मीटर लंबा होगा स्काईवॉक

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। विकास मार्ग पर स्थित अति व्यस्त निर्माण विहार मेट्रो ट्रैफिक लाइट चौराहे को पार करने में रोजाना जान जोखिम में डालने वाले हजारों राहगीरों को राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने इस व्यस्त चौराहे पर अत्याधुनिक और वर्ल्ड क्लास पेडेस्ट्रियन स्काईवॉक बनाने की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली है। करीब 240 मीटर लंबे इस 4 तरफा स्काईवॉक नेटवर्क के तैयार होने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि पैदल चलने वालों और मेट्रो यात्रियों को एक सुरक्षित व सुगम रास्ता मिलेगा।

योजना के अनुसार इस स्काईवॉक में 60-60 मीटर की चार अलग-अलग भुजाएं होंगी जो चौराहे के मध्य में 8×8 मीटर के एक मुख्य सेंट्रल हब से जुड़ेंगी। यह स्काईवॉक निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन, विकास मार्ग (आईटीओ व आनंद विहार की ओर) पटपड़गंज रोड और पास के रिहायशी व व्यावसायिक इलाकों को आपस में जोड़ेगा। राहगीरों और खासकर बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुविधा के लिए इसमें 4 लिफ्ट और 4 चौड़ी सीढ़ियों का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन


धूप, बारिश से सुरक्षित रहेगा, कैमरे भी लगेंगे
प्रोजेक्ट के डिजाइन में आधुनिक शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विशेष ध्यान रखा गया है। सड़क से करीब 5.5 मीटर की ऊंचाई पर बनने वाला यह स्काईवॉक पूरी तरह से ढंका होगा और मौसम की मार (धूप, बारिश) से सुरक्षित रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से पूरे स्काईवॉक परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा लाइटिंग और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एंटी स्किड फ्लोरिंग और मजबूत सेफ्टी रेलिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन बिल्डिंग मानक और कॉमर्शियल स्पेस
यह स्काईवॉक न केवल आवाजाही को सुगम बनाएगा बल्कि इलाके के सौंदर्यीकरण में भी अहम भूमिका निभाएगा। डिजाइन में जीआरआईएचए 5-स्टार रेटिंग वाले ग्रीन बिल्डिंग मानकों का पालन किया जाएगा। इसके अलावा स्काईवॉक के भीतर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए छोटे कॉमर्शियल स्पेस का प्रावधान भी शामिल है जिससे राहगीरों को आवाजाही के दौरान जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी।


सिग्नल फ्री नहीं हो पा रहा है मार्ग

विकास मार्ग को सिग्नल फ्री करने के लिए प्रशासन व पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। इस चौराहे को वाहनों के पार करने के लिए बंद कर दिया गया है लेकिन पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के कारण अब भी लाइट को हर थोड़े समय में करीब 15 सेकेंड के लिए रेड करना पड़ता है ताकि सड़क पार करने वाले लोगों को समस्या न हो। इसके कारण सिग्नल फ्री सड़क होने की कवायद का पूरा फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है, लेकिन यह स्काईवॉक बनने के बाद वाहनों चालकों व पैदल राहगीरों दोनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed