फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A new thumb was made from an amputated toe

Delhi News: कटे पैर की उंगली से बना हाथ का नया अंगूठा

Thu, 30 Oct 2025 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
A new thumb was made from an amputated toe
-डॉक्टरों ने कटे हुए पैर की दूसरी उंगली का उपयोग कर युवक के हाथ में नया अंगूठा बनाया
विज्ञापन


-इससे मरीज के हाथ को फिर से उपयोगी बनाने के साथ उस अंग के टिशू का भी उपयोग किया गया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। चिकित्सा क्षेत्र में एक अनोखा प्रयोग सफल हुआ है। निजी अस्पताल ने 20 साल के युवक के कटे हुए अंगूठे का पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन) उसके ही कटे पैर की उंगली से कर दिखाया है। यह जटिल और दुर्लभ सर्जरी एक सड़क हादसे के बाद की गई, जिसमें युवक का बायां पैर घुटने के नीचे से और बायां अंगूठा पूरी तरह कट गया था। इस अनोखी सर्जरी ने न सिर्फ युवक के हाथ की कार्यक्षमता को वापस लौटाया, एक नया उदाहरण भी पेश किया है। ऐसे में हादसे के बाद जब युवक को अस्पताल लाया गया, तो ट्रॉमा टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। कटे हुए अंगों (पैर और अंगूठे) की जांच की गई, लेकिन गंभीर रूप से कुचलने की वजह से इन्हें दोबारा जोड़ना संभव नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों ने कटे हुए पैर की दूसरी उंगली का उपयोग कर युवक के हाथ में नया अंगूठा बनाया। इससे मरीज के हाथ को फिर से उपयोगी बनाने के साथ उस अंग के टिशू का भी उपयोग किया गया, जिसे बचाना पहले असंभव लग रहा था। डॉ. मंगले ने बताया, हादसे के बाद सबसे जरूरी है कि मरीज और कटे हुए अंग को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए। कटे हुए अंग को सही तरीके से सुरक्षित रखकर लाना बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर और उचित देखभाल से ही अंग को बचाने और उसकी कार्यक्षमता बहाल करने की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed