फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   a man shot dead in Bhalswa dairy accused ran away

दिल्ली : भलस्वा डेयरी में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 08 May 2020 11:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
a man shot dead in Bhalswa dairy accused ran away
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राजा बाबू (20) के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि आपसी रंजिश में राजा बाबू की हत्या की गई।
विज्ञापन



दरअसल राजा बाबू एक युवक की हत्या में आरोपी था।  आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसका बदला लेने के लिए ही राजा बाबू की हत्या की गई। राजा  हत्या करने के समय नाबालिग था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। इस साल फरवरी माह में वह चोरी के एक मामले में जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिली कि गली नंबर-9, मुकुंदपुर में एक युवक को गोली मार दी गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया जा चुका था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed