फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A man caught his wife with her boyfriend in Delhi Metro

'जा OYO चली जा': मेट्रो में पति ने बॉयफ्रेंड संग पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो बनाने पर हुई हाथापाई

Sat, 22 Jul 2023 06:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 06:26 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड संग पकड़ लिया। इतना ही नहीं दोनों का उसने वीडियो भी बना लिया। साथ ही दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई।

विज्ञापन
A man caught his wife with her boyfriend in Delhi Metro
पति ने बॉयफ्रेंड संग पत्नी को पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पति कई दिनों से पत्नी का पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही उसने एक मेट्रो स्टेशन पर पत्नी और बॉयफ्रेंड का हाथों में हाथ डाले वीडियो बना लिया। जैसे ही पति ने पत्नी को पकड़ा तो दोनों के बीच जमकर बहस हुई और इतना ही नहीं पत्नी गाली गलौच भी करने लगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देख सकते हैं, जब वीडियो शुरू होता है तो उसमें एक महिला एक शख्स के साथ हाथों में हाथ डालकर घूम रही है। इस वीडियो को महिला का पति पीछे से रिकॉर्ड कर रहा था। तभी उसने मेट्रो में एक यात्री से मदद मांगी और फिर पत्नी को घूमते हुए पकड़ लिया। जैसे ही पति पत्नी के सामने आया तो वह गुस्से से लाल हो गई और दोनों में जमकर बहस हुई। 

वीडियो में जैसे ही शख्स पत्नी को पकड़ता है तो पलटवार करते हुए महिला कहती है हां... घूम ली। क्या हो गया। तब पति कहता है कि मैंने तेरा वीडियो बना लिया है। अब कोर्ट में आना तू। पति कहता है कि इसने भागकर शादी की थी। लव मैरिज के बाद अब इसने मेरी जिंदगी नरक कर दी है। महिला कहती है कि तलाक तो लेकर रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed