{"_id":"694099d2ffa85a00f00b6dcb","slug":"a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-after-failing-in-her-exams-anjali-had-been-under-stress-for-severa-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर दे दी जान, कई दिनों से तनाव में थी अंजलि, परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर दे दी जान, कई दिनों से तनाव में थी अंजलि, परिजनों में मातम
Tue, 16 Dec 2025 05:20 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:20 AM IST
सार
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि उसने पंखे से बंधी चुन्नी से फांसी लगाई थी। परिवार वालों ने बताया कि अंजलि हाल ही में फाइनल ईयर ग्रेजुएशन परीक्षा (लाइब्रेरियन साइंस) में फेल हो गई थी, इस कारण डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
रोहिणी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में छात्रा अंजलि को परीक्षा जिंदगी से बड़ी लगी। परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि प्रेम नगर थाना पुलिस को एक संदिग्ध आत्महत्या के बारे में पीसीआर कॉल मिली। पुलिस 118, विनय एन्क्लेव, लक्ष्मी विहार, प्रेम नगर-3 किराड़ी पहुंची।
विज्ञापन
कॉल करने वाले विनोद कुमार सिंह (51) ने बताया कि वह और उनकी पत्नी काम पर थे, जबकि बेटा बाहर गया हुआ था। बेटी अंजलि सिंह (23) घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। परिवार वालों ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि उसने पंखे से बंधी चुन्नी से फांसी लगाई थी। परिवार वालों ने बताया कि अंजलि हाल ही में फाइनल ईयर ग्रेजुएशन परीक्षा (लाइब्रेरियन साइंस) में फेल हो गई थी, इस कारण डिप्रेशन में थी। परिवार वालों ने किसी तरह की कोई गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन