{"_id":"650ede5dafa6036e420bdf14","slug":"a-function-was-organized-one-birth-anniversary-of-national-poet-ramdhari-singh-dinkar-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर कई अतिथि हुए शामिल, अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- उन्होंने देश को दिशा दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर कई अतिथि हुए शामिल, अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- उन्होंने देश को दिशा दिखाई
Sat, 23 Sep 2023 06:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:17 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस केजी बालाकृष्णन ने कहा की मैंने भी दिनकर की कविताएं विद्यार्थी काल में पढ़ी हैं। जस्टिस बालाकृष्णन ने कहा कि युवा पीढ़ी को दिनकर के जीवन से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के स्पीकर हाल में युवा चेतना के द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर एक समारोह का आयोजन हुआ। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस केजी बालाकृष्णन, सांसद प्रवेश वर्मा, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेक्षा, भारत सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. संजय पासवान, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि दिनकर जैसे महापुरुष विरले ही पैदा होते हैं। दिनकर ने हर दौर में देश को दिशा दिखाई। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि बिहार की क्रांतिकारी भूमि पर दिनकर जैसे महापुरुष का अवतार हुआ। लालपुरा ने कहा कि बिहार गर्त में जा रहा है उसको बचाने के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस केजी बालाकृष्णन ने कहा की मैंने भी दिनकर की कविताएं विद्यार्थी काल में पढ़ी हैं। जस्टिस बालाकृष्णन ने कहा कि युवा पीढ़ी को दिनकर के जीवन से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिनकर को भारत रत्न मिले इसके लिये हम युवा चेतना के प्रयास का साथ देंगे। सांसद वर्मा ने कहा कि दिनकर ने सदन में रहते जवाहर लाल नेहरू का भी विरोध किया था। दिनकर बाग़ी तेवर के महापुरुष थे।
जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनकर के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि बिहार में चारा चोर और लोकतंत्र के हत्यारों का गठबंधन हो गया। हम उसके खिलाफ लड़ेंगे और राज्य को बचाएंगे। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ही बिहार को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है।
संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेक्षा ने कहा कि दिनकर महामानव थे। डॉ. पुरेक्षा ने कहा की दिनकर भारत के गौरव हैं। जयंती समारोह में भारत सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. संजय पासवान, रंजीत चौधरी, श्यामसुंदर शरण, डॉ. प्रत्युष नंदन,अजीत दिवेदी, ब्रजेश राय,सुरेश शुक्ला, राजेंद्र यादव,अंजनी राय, रोहित चौधरी, गौरीशंकर पांडेय,अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।