फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   92,000 applications came for ASOSE, 4200 admitted

Delhi News: एएसओएसई के लिए आए 92,000 आवेदन, 4200 के दाखिले हुए

Mon, 01 May 2023 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
92,000 applications came for ASOSE, 4200 admitted
एएसओएसई के लिए आए 92,000 आवेदन, 4200 दाखिले हुए
विज्ञापन

-दिल्ली सरकार ने एएसओएसई में दाखिला लेने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया

-शिक्षा मंत्री आतिशी ने रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एएसओएसई में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल होकर की अभिभावकों व बच्चों से चर्चा की

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के 36 डॉ. अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एएसओएसई) में नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए 92,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 4200 छात्रों को नौवीं कक्षा में प्रवेश दिया गया है। सरकार ने दाखिला पाए बच्चों व अभिभावकों के लिए सोमवार को एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया।
रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एएसओएसई में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री आतिशी ने अभिभावकों व बच्चों से चर्चा की। आतिशी ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य निर्माता हैं, ऐसे में अभिभावक इनकी पढ़ाई में मददगार बनें। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अभिभावक प्रतिदिन अपने बच्चों से उनकी पढ़ाई पर चर्चा करें। अभिभावकों को अपने बच्चों के सपनों से रूबरू होने की जरूरत है। स्कूल व शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के भविष्य को बनाने में अभिभावक भी भूमिका निभाते हैं। इसलिए अभिभावक बच्चों की पढ़ाई में भागीदार जरूर बनें। अभिभावक अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं और उनसे जानने का प्रयास करें कि उनके क्या सपने हैं और आने वाले भविष्य में क्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर अभिभावकों ने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों का दाखिला होना किसी सपने के सच होने जैसा है। आतिशी ने कहा कि अब इस अवधारणा को बदलते की जरूरत है कि जिन बच्चों के अच्छे नंबर नहीं आते हैं वह ह्यूमैनिटीज की पढ़ाई करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed