फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   र्मी ने अप्रैल में आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड

र्मी ने अप्रैल में आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड

Fri, 05 Apr 2019 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
र्मी ने अप्रैल में आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड
गर्मी ने अप्रैल में आठ साल का तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन

- इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 39.3 पर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। लगातार ऊपर जा रहे पारे के कारण गर्मी ने अप्रैल में बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अप्रैल सीजन का भी सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार व रविवार को तापमान में मामूली राहत के बाद सोमवार से एक बार फिर से पारा ऊपर जाएगा।

दिल्ली में बीते आठ साल (वर्ष 2011 से 2018) के बीच 5 अप्रैल को कभी भी इतना अधिक तापमान नहीं रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पारे के ऐसे तेवरों से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लू जैसी स्थिति रहने के कारण गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। पालम केंद्र पर तो अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार व रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश व 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण बढ़ते पारे में थोड़ा ब्रेक लगेगा। उसके बाद से तापमान 40 के पार जाने की संभावना है।
विज्ञापन


कब कितना तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 39.0 23.0
2017 36.0 30.0
2016 39.0 26.0
2015 26.0 16.0
2014 32.0 20.0
2013 33.0 19.0
2012 38.0 22.0
2011 32.0 15.0
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed