फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   888 corona positive patients found in delhi on monday

मामलों के बाद मौत का आंकड़ा बढ़ा: दिल्ली में कोरोना के 888 मामले आए सामने, सात ने तोड़ा दम

Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
सार

-करीब डेढ़ माह बार पांच से अधिक लोगों की मौत 
-फरवरी के पूरे महीने में भी नहीं आए थे इतने मरीज 

विज्ञापन
888 corona positive patients found in delhi on monday
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामले रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोमवार को 888 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि, 07 लोगों की मौत हो गई। करीब डेढ़ माह बाद संक्रमण से पांच से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण दर भी बढ़कर 1.32 फीसदी हो गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,873 हो गई हैं। इनमें से 6,33,975 स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 565 लोगों को छुट्टी दी गई। कोरोना से अब तक 10963 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी है। अस्पतालों में 967 मरीज भर्ती हैं। पांच दिन से प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। कोविड केयर सेंटर में 12 और होम आइसोलेशन में 2067 रोगियों का इलाज किया जा रहा है। दिसंबर के बाद पहली बार घर पर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या दो हजार से ज्यादा हुई है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, सोमवार को 67,418 जांच हुईं। कुल जांच में आरटीपीसीआर तरीके से 48,891 और रैपिड एंटीजन से 18,437 टेस्ट हुए। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 805 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी के पूरे महीने में भी नहीं आए थे इतने मरीज 

राजधानी में कोरोना के दैनिक मामलों में हर दिन इजाफा हो रहा है। संक्रमण किस गति से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह में ही चार हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। फरवरी के पूरे माह में भी इतने केस नहीं आए थे। 

दिल्ली में एक सप्ताह में संक्रमण के 4,288 मामले आए हैं। वहीं, फरवरी में कुल 4,190 लोग ही संक्रमित मिले थे। मार्च में अबतक रोजाना औसतन 400 मामले आए हैं। फरवरी में यह संख्या 138 थी। इस माह सक्रिय मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 28 फरवरी को दिल्ली में कुल1335 सक्रिय मामले थे, जो अब 3618 हो गए हैं। इस लिहाज से देखें तो 22 दिन में दो हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं।

केस बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण दर में भी इजाफा हो रहा है। करीब दो महीने के बाद यह दर 1 फीसदी से अधिक हो चुकी है। फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजीव नय्यर ने बताया कि बताया कि सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में उमड़ रही भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने होंगे। अगर इस समय वायरस की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाले दिनों में केस तेजी से बढ़ेंगे।

एक सप्ताह में आए मामले
दिन         मरीज

21 मार्च-    823
20 -          813
19-           716
18 -          607
17 -          536
16 -          425
15 -          368

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed