फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   75 percent teenagers got the first dose of corona vaccine in 20 days in delhi

अमर उजाला खास: दिल्ली के किशोरों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 20 दिन में 75 फीसदी को लगी कोरोना वैक्सीन पहली डोज

Tue, 25 Jan 2022 01:14 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 01:14 AM IST
सार

किशोर टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में 15 से 18 वर्ष के बीच कुल आबादी 10.14 लाख है। तीन से 23 जनवरी के बीच 7,59,848 को पहली खुराक मिल चुकी है जोकि आबादी का 75 फीसदी से भी अधिक है। 

विज्ञापन
75 percent teenagers got the first dose of corona vaccine in 20 days in delhi
कोरोना टीका लेते किशोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली के किशोरों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महज 20 दिन में ही 75 फीसदी किशोर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेकर अपना बचाव किया है। अब तक दिल्ली में कोरोना टीकाकरण के 372 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन पहली बार वैक्सीन के प्रति सबसे अधिक उत्साह किशोरों में देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि तीन से 23 जनवरी के बीच दिल्ली के सात लाख से भी अधिक किशोर पहली खुराक ले चुके हैं। इन्हें अब अगले सप्ताह से दूसरी खुराक मिलना भी शुरू होगी जिसके बाद किशोर टीकाकरण भी पूरा होने लगेगा। हालांकि इस बीच एहतियात खुराक को लेकर दिल्ली की रफ्तार काफी धीमी देखने को भी मिल रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को मयूर विहार फेज 3 स्थित डीजीडी इलाके में किशोर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की वैन पहुंची। यहां एक घंटे में ही 60 से अधिक किशोर को पहली खुराक दे दी गई। स्वास्थ्यकर्मी रामअवतार सिंह ने बताया कि वे टीकाकरण की इस यात्रा में शुरू से ही योगदान दे रहे हैं लेकिन किशोरों जैसा उत्साह उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। ये वैक्सीन लगवाने के लिए खुद ही आगे आ रहे हैं और खुराक लेने के बाद बकायदा आधा घंटे तक निगरानी कक्ष में आराम भी कर रहे हैं। राम अवतार ने कहा कि बीते एक साल से भी ज्यादा समय में हर किसी को वैक्सीन दिया गया लेकिन उन्होंने किशोरों की तरह उत्साह न तो स्वास्थ्य कर्मचारियों में देखा और न ही व्यस्क आबादी में इतना लगाव और समझ देखने को मिली।  
विज्ञापन


किशोर टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में 15 से 18 वर्ष के बीच कुल आबादी 10.14 लाख है। तीन से 23 जनवरी के बीच 7,59,848 को पहली खुराक मिल चुकी है जोकि आबादी का 75 फीसदी से भी अधिक है। इन्हें कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है जिसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। चूंकि किशोर टीकाकरण तीन जनवरी से चल रहा है। ऐसे में इनकी दूसरी खुराक का टीकाकरण एक फरवरी से दिल्ली में शुरू होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अभी दिल्ली में करीब दो लाख से अधिक किशोरों को एक भी वैक्सीन नहीं लगी है। अगले कुछ दिन में स्कूल खुलने के बाद इनकी पहचान और अधिक तेजी के साथ हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात खुराक की रफ्तार बेहद कम
स्वास्थ्य विभाग से ही जानकारी मिली है कि किशोर की तरह एहतियात खुराक का टीकाकरण तेज नहीं है। बीते 10 जनवरी से ही राजधानी में एहतियात खुराक दी जा रही है लेकिन 10 से 23 जनवरी के बीच 2.23 लाख लोगों को यह खुराक मिली है। स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को एहतियात खुराक दी जा रही है जिनकी दिल्ली में कुल आबादी करीब 10 लाख से अधिक है। ऐसे में एहतियात खुराक का टीकाकरण अभी 20 फीसदी तक ही पहुंच पाया है। हालांकि विभागीय अधिकारी इसके पीछे बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों का कोविड चपेट में आना और दिल्ली में पांचवीं लहर की वजह से बुजुर्गों का केंद्र तक नहीं पहुंचना मुख्य कारण हो सकते हैं। 

टीकाकरण से जुड़े तथ्य
. दिल्ली में कुल टीकाकरण : 2.92 करोड़
. दिल्ली में कुल व्यस्क आबादी : 1.58 करोड़ से अधिक
. व्यस्क आबादी में पहली खुराक का टीकाकरण: 1.68 करोड़
. दूसरी खुराक का टीकाकरण : 1.21 करोड़

. किशोर टीकाकरण: 7.59 लाख को मिली पहली खुराक, लक्ष्य 10.14 लाख का
. एहतियात खुराक : 2.23 लाख को मिली खुराक, लक्ष्य 10 लाख से अधिक

. दिल्ली में रोजाना 1557 टीकाकरण केंद्रों पर लग रही है वैक्सीन। 
. 8 से 14 जनवरी के बीच 9.91 करोड़ को लगी वैक्सीन, 15 से 21 जनवरी के बीच 7.33 करोड़ और 22 से 24 जनवरी के बीच 85953 को लगी वैक्सीन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed