फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   65 percent of the infected are under 45 years of age

खतरे की घंटी : 65 फीसदी संक्रमितों की उम्र 45 साल से कम

Mon, 12 Apr 2021 01:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
65 percent of the infected are under 45 years of age
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

राजधानी में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। दिल्ली में चल रही कोरोनी की चौथी लहर में संक्रमण की चपेट में आने वालों में 65 फीसदी से अधिक लोग 45 साल की उम्र से कम के हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस में हो रहे बदलाव और युवा आबादी का काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना इसका प्रमुख कारण है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में इस समय संक्रमण के जो मामले आ रहै हैं, उनमें 65 फीसदी लोग 45 साल की उम्र से कम के हैं। सरकार का कहना है कि दिल्ली के अधिकतर अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हो रहे हैं, उनमें युवाओं की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन


ऐसा क्यों हो रहा है। इसके पीछे कारण क्या है? इस बारे में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर कमलजीत सिंह कैंथ बताते हैं कि युवा पीढ़ी काम के लिए घर से बाहर निकलती है, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करती है, इसलिए उनके दूसरों के संपर्क में आने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते वह आसानी से वायरस के संपर्क में आ जाते हैं। चूंकि जनवरी के बाद से ही संक्रमण के मामले कम होने लगे थे तो युवा आबादी घर से बाहर निकलने लगी थी। यही कारण है कि यह लोग अब संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।


एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर अमरिंदर सिंह मलही बताते हैं कि दिल्ली में पिछली तीन लहर में 45 से कम उम्र वाले लोग कम संक्रमित हो रहे थे, लेकिन अब ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। वायरस के बदलते स्वरूप के कारण ऐसा हो रहा है। संक्रमण का नया स्वरूप अच्छी इम्युनिटी के लोगों को भी प्रभावित कर रहा है। दूसरा कारण यह है कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed