{"_id":"5c1d3a75bdec2257124920f5","slug":"61545419381-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो-- प्रगति मैदान में शुरू हुआ ई-वाहनों का सबसे बड़ा एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो-- प्रगति मैदान में शुरू हुआ ई-वाहनों का सबसे बड़ा एक्सपो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति मैदान में ई-वाहन एक्सपो का आगाज
तीन दिन चलेगा, नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
दुनियाभर की 150 से अधिक कंपनियां पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अगर आप इलेक्ट्रिक सुपर बाइक, इलेक्ट्रिक कारों और अन्य ई-वाहनों को एक साथ देखना चाहते हैं तो प्रगति मैदान में आपके लिए तीन दिवसीय आठवां ई-वाहन एक्सपो शुरू हो गया है। इस एक्सपो में दुनियाभर की 150 से अधिक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय ई-वाहन कंपनियां पहुंची हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सपो का उद्घाटन किया।
ई-वाहन एक्सपो प्रगति मैदान के हॉल-7 में लगा है। उद्घाटन के मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि ई-रिक्शा आज देश के कोने-कोने में मौजूद हैं और अब ई-बाइक्स, ई-ऑटो और ई-बसें भी आ रही हैं। देश की परिवहन प्रणाली में इलेक्ट्रिक वाहन पद्धति को अपनाने से प्रदूषण कम होगा। उन्होंने कहा कि ई-वाहन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास पर्याप्त बिजली, कोयला और सोलर एनर्जी है। क्रूड तेल का आयात हमारे फॉरेन एक्सचेंज को कम कर रहा है, इसलिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, जोकि क्रूड ऑयल आयात का विकल्प है, यह किफायती और प्रदूषण रहित है। इथेनॉल और बायो-फ्यूल को भी बढ़ावा मिल रहा है।
वहीं एक्सपो के आयोजक राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रदूषण की समस्या के मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहन एक्सपो जैसे मंच की बहुत जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस एक्सपो के अब तक के सबसे बड़े संस्करण में पर्यावरण अनुकूल अन्य ई-वाहनों के अलावा ई-कार और पहली बार ई-बसें भी प्रदर्शित हैं।