फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   5G network issue Delhi High Court proposes to reduce fine on Actress juhi chawla from 20 lakh to two lakh

5G नेटवर्क मामला: जूही चावला को बड़ी राहत, जुर्माना 20 से घटाकर 2 लाख रुपये किया, माननी होगी ये शर्त

Tue, 25 Jan 2022 08:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jan 2022 08:19 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने समाजिक कार्य करने की शर्त पर अभिनेत्री जूही चावला पर लगाए जुर्माने को कम करने का प्रस्ताव रखा है। अदालत ने 5जी रोल आउट के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज कर दिया। जूही ने प्रस्ताव स्वीकार कर कहा वे अदालत की अभारी हैं।

 

विज्ञापन
5G network issue Delhi High Court proposes to reduce fine on Actress juhi chawla from 20 lakh to two lakh
फाइल फोटो

विस्तार

उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री जूही चावला और दो अन्य को राहत प्रदान करते हुए लगाए गए जुर्माने को 20 लाख से घटाकर 2 लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि कोर्ट ने शर्त रखी है कि उन्हें जनहित में कुछ काम करना होगा। वहीं अदालत ने 5जी रोल आउट के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने जूही की याचिका पर दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) सचिव को नोटिस जारी कर अपील पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है। अदालत ने मामले की सुनवाई 27 जनवरी तय की है।
विज्ञापन


पिछले साल जूही चावला ने 5जी तकनीक के रोलआउट के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। मुकदमे में दावा किया गया है कि 5जी तकनीक लोगों और जानवरों को रेडियोफ्रीक्वेंसी विकिरण प्रभावित करती है जो आज की तुलना में 10 से 100 गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूही की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने सुनवाई के दौरान अदालत से जुर्माना राशि माफ करने का आग्रह किया। पीठ ने प्रस्ताव दिया कि वह जुर्माना राशि को कम कर सकते है लेकिन यह एक शर्त के साथ कि चावला को कुछ सार्वजनिक कार्य करना होगा।

अदालत ने स्पष्ट किया कि वे जुर्माना राशि को पूरी तरह से माफ नहीं करेंगे लेकिन हम इसे 20 लाख से घटाकर 2 लाख कर सकते हैं। लेकिन इस शर्त के साथ कि जूही के सेलिब्रिटी होने पर सार्वजनिक रूप से उसे कुछ सार्वजनिक कार्य भी करने चाहिए। उनकी छवि और पद का उपयोग समाज द्वारा किसी सार्वजनिक कार्य किसी अच्छे अभियान और अच्छे उद्देश्य के लिए भी किया जा सकता है।

पीठ ने जूही के वकील से पूछा क्या वह कार्य करेगी? अदालत ने सुझाव दिया कि वह यहां डीएसएलएसए का प्रोग्राम कर सकती हैं। डीएसएलएसए के लोग उनसे संपर्क करेंगे और वे कुछ काम कर सकते हैं और वह इसमें शामिल हो सकती हैं और प्रचार कर सकती हैं।

खुर्शीद ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात होगी और यह जीवन भर का मौका होगा और उन्होंने इस पर अभिनेत्री से निर्देश लेने के लिए समय प्रदान करने का आग्रह किया। जूही से बात कर उन्होंने पीठ को बताया कि अभिनेत्री जूही यह सुझाव देने के लिए अदालत की आभारी हैं और वह इसके लिए सहमत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed