फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   55 lakh cheated by promising admission in MBBS

एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर 55 लाख ठगे

Mon, 12 Apr 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
55 lakh cheated by promising admission in MBBS
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में उत्तर प्रदेश में हापुड़ की ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (52) से एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने वादे के मुताबिक उनकी बेटी गार्गी सिंह को दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं दिलाया और न ही रुपये लौटाए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी महावीर सिंह वर्मा समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र की बेटी गार्गी सिंह ने वर्ष 2017 में 12वीं पास की थी। इसके बाद वह मेडिकल की तैयारी के लिए दिल्ली के मानसरोवर पार्क में अपने रिश्तेदार दीपक के यहां आ गई। धर्मेंद्र बेटी से मिलने के लिए अक्सर दिल्ली आते थे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात मेरठ में कभी साथ काम करने वाले महावीर सिंह वर्मा से हुई। महावीर मेरठ स्थित किला परीक्षितगढ़ का रहने वाला है और खजूरी खास के एक संस्थान में टीचर है। बातचीत हुई तो महावीर ने धर्मेंद्र से कहा कि उसके संबंध अच्छे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी भी कॉलेज में वह उनकी बेटी का दाखिला करा देगा। धर्मेंद्र का विश्वास जीतने के बाद महावीर ने उनकी मुलाकात मोहन गार्डन में एक संस्थान चलाने वाले कृष्णकांत सिंह उर्फ अभिषेक से कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कृष्ण ने ललित और विशाल कुमार नामक दो अन्य लोगों से उनकी मुलाकात कराई और एडमिशन पक्का होने का झांसा दिया। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर उनसे 55 लाख रुपये मांगे गए। धर्मेंद्र तैयार हो गए। कुछ कुछ रकम चेक और कुछ मानसरोवर पार्क इलाके में नकद दी। रुपये लेने के बाद आरोपी दाखिले की बात को टालने लगे। काफी समय बीतने के बाद भी उन्होंने न तो दाखिला कराया और न ही धर्मेंद्र के रुपये लौटाए तो परेशान होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed