फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ₹52 Lakh Recovered from Dwarka Anti-Narcotics Cell Office

दिल्ली पुलिस की वर्दी पर फिर लगा दाग: एंटी नारकोटिक्स सेल से 52 लाख की नकदी जब्त, हवलदार रंगेहाथ पकड़ा

Wed, 22 Apr 2026 09:18 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 22 Apr 2026 09:18 AM IST
सार

एंटीनाकोटिक्स सेल ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में उत्तम नगर से एक लड़की को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोप है कि सेल के अधिकारी लड़की की मां से पैसे की मांग कर रहे थे। लड़की की मां ने इसकी सीबीआई को शिकायत कर दी

विज्ञापन
₹52 Lakh Recovered from Dwarka Anti-Narcotics Cell Office
Police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की वर्दी पर एक और काला धब्बा मंगलवार रात को उस समय लग गया जब सीबीआई ने द्वारका की एंटी नारकोटिक्स सेल के कार्यालय से 52 लख रुपये बरामद किए। सीबीआई ने नारकोटिक्स सेल में तैनात हवलदार अजय को गिरफ्तार कर लिया है।  इस गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक सेल के इंचार्ज सुभाष चंद्र को लाइन में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, एंटीनाकोटिक्स सेल ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में उत्तम नगर से सांसी समुदाय की एक लड़की को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोप है कि सेल के अधिकारी लड़की की मां से पैसे की मांग कर रहे थे। लड़की की मां ने इसकी सीबीआई को शिकायत कर दी और सीबीआई ने मंगलवार रात को ₹200000 की रिश्वत लेते हुए हवलदार अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके बाद सीबीआई ने एंटी नारकोटिक्स सेल के कार्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां से 50 लाख रुपये और बरामद किए गए। द्वारका जिला पुलिस उपाय कुशल पाल सिंह ने इस छापेमारी की पुष्टि की है। सीबीआई की इस काईवाई के बाद दिल्ली पुलिस में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed