फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी-शीला दीक्षित

दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी-शीला दीक्षित

Mon, 01 Apr 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी-शीला दीक्षित
दिल्ली की सातों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस : शीला
विज्ञापन


हाथ के साथ साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाएगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम हमें लहराना है। यही वक्त की आवश्यकता भी है। हम सबको मिलकर इसे संभव करना है। हाथ के साथ साइकिल यात्रा कैंपेन को हरी झंडी दिखाते वक्त शीला ने यह बयान देकर एक बार फिर आप से गठबंधन की चर्चा पर विराम लगाया। हालांकि उन्होंने इस फैसले को आलाकमान पर छोड़ा है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा से हम पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाएंगे।
मादीपुर से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाने के मौके पर शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि देश ही नहीं, दुनिया में भी यही माना जाता है कि कांग्रेस बिना किसी भेदभाव या स्वार्थ के देश की आवाम के लिए काम करती है। इसी अंदाज के साथ हम घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क साधेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना का जिक्र करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि विश्व में संभवत यह अपने आप में पहली योजना है, जो करोड़ों परिवारों का जीवन स्तर आर्थिक रूप से सुधारकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन यापन की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें गर्व के साथ दिल्ली में कांग्रेस शासनकाल में अर्जित की गईं उपलब्धियों के विषय में दिल्ली की जनता को बताना और याद दिलाना है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा से हम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाने का काम करेंगे। पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने साइकिल यात्रा को जन-जन तक पहुंचने का माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed