{"_id":"64f5e91cc9c8b3f38e0d1a84","slug":"500-personnel-and-35-fire-tender-vehicles-will-be-present-for-g20-summit-in-delhi-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: जी20 समिट में दमकल विभाग भी तैयार, VIP सुरक्षा में 500 कर्मी होंगे तैनात; 35 गाड़ियां रहेंगी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 Summit: जी20 समिट में दमकल विभाग भी तैयार, VIP सुरक्षा में 500 कर्मी होंगे तैनात; 35 गाड़ियां रहेंगी मौजूद
Mon, 04 Sep 2023 07:58 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 04 Sep 2023 07:58 PM IST
सार
जी 20 समिट के लिए 500 कर्मी और 35 फायर टेंडर की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। डीएफएस निदेशक की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शुरू हो रहे जी 20 समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 35 दमकल गाड़ियां और 500 कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
एक इंटरव्यू के दौरान गर्ग ने कहा कि विभाग शिखर सम्मेलन के दौरान आग से संबंधित किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि डीएफएस ने बारिश होने पर राजघाट क्षेत्र में किसी भी जलभराव से बचने के लिए चार विशेष हाई-वोल्टेज वॉटर पंपिंग मशीनें भी खरीदी हैं। आगे जानकारी देते हुए कहा कि हर विभाग आगामी जी20 बैठक के लिए तैयारी कर रहा है। डीएफएस को सबसे प्रमुख विभागों में से एक माना जाता है और विभाग ने किसी भी आग की घटना से निपटने के लिए खुद को तैयार किया है।