फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   472 discharged in single day for the first time

पहली बार एक ही दिन में 472 डिस्चार्ज

Sat, 16 May 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
472 discharged in single day for the first time
472 discharged in single day for the first time
नई दिल्ली। दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में 400 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इससे पहले 7 मई को सबसे ज्यादा 389 मरीज एक दिन में डिस्चार्ज किए गए थे। शुक्रवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 472 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 425 नए संक्रमित भी सामने आए। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8895 पहुंच गया है। इनमें से 3518 स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 8 लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ चुके हैं। इसे मिलाकर राजधानी में मौत का आंकड़ा 123 पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 5254 हैं। इनमें से 1719 संक्रमित दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिसमें 154 आईसीयू पर और 26 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं दिल्ली के मेडिकल केयर सेंटर में 157, कोविड केयर सेंटर में 747 मरीज और 1643 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक 1,25,189 टेस्ट हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड केयर सेंटर की संख्या बढ़ाने के लिए रेलवे कोच तैयार हो चुके हैं। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने नोडल ऑफिसर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

यह अधिकारी तय करेगा कि रेलवे कोच को दिल्ली के किस क्षेत्र में रखा जाए और उसमें कितने मरीजों को रखने की क्षमता रहेगी। एक कोच में 9 से 10 मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। हालांकि एक कोच में कितने मरीज रखे जाएंगे इसका निर्णय मरीजों की संख्या व उनकी स्थिति के आधार पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कोच मुख्य अस्पतालों के आसपास ही रहेंगे ताकि कम समय में मरीजों को शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कब 300 से ज्यादा मरीज एक दिन में हुए डिस्चार्ज
दिन डिस्चार्ज
7 मई 389
12 मई 383
13 मई 346
15 मई 472
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed