{"_id":"6156f2d28ebc3e0a296680ad","slug":"33-people-died-in-dtc-cluster-bus-road-accident-33-accident-happens-during-8-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : डीटीसी-क्लस्टर बसों ने इस साल ली 37 लोगों की जान, साढ़े आठ महीने में हुए 33 हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : डीटीसी-क्लस्टर बसों ने इस साल ली 37 लोगों की जान, साढ़े आठ महीने में हुए 33 हादसे
Fri, 01 Oct 2021 05:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:06 PM IST
सार
दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों से एक जनवरी 2021 से 15 सितंबर तक कुल 33 हादसे हुए, जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई। कलस्टर बसों से 22 हादसों में 25 लोगों की मौत हुई, वहीं डीटीसी बसों से 11 हादसों में 12 लोगों की जान गई।
विज्ञापन
dtc driver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों ने इस साल 37 लोगों की जान ले ली। ट्रैफिक पुलिस ने आंकड़ा जारी करते हुए दिल्ली परिवहन निगम को चिट्ठी लिखी है। पत्र में उन्होंने बस चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए आदेश देने की सिफारिश की।
विज्ञापन
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों से एक जनवरी 2021 से 15 सितंबर तक कुल 33 हादसे हुए, जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई। कलस्टर बसों से 22 हादसों में 25 लोगों की मौत हुई, वहीं डीटीसी बसों से 11 हादसों में 12 लोगों की जान गई। पुलिस के अनुसार बस स्टैंड पर चिह्नित स्थानों पर बस नहीं रोकने वाले डीटीसी व क्लस्टर बसों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन