फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   33 crore students will hit the international toy market

अंतरराष्ट्रीय खिलौना मार्केट में 33 करोड़ छात्र देंगे टक्कर

Thu, 11 Feb 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
33 crore students will hit the international toy market
नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत के तहत अब भारतीय छात्र अपनी सोच, हुनर और तकनीक से अंतरराष्ट्रीय खिलौना बाजार में भारतीय मार्केट को मजबूती देंगे। वोकल फॉर लोकल में भारतीय खिलौना मार्केट तैयार करने के मकसद से पहला इंडिया टॉय फेयर 27 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेगा। इसमें 33 करोड़ भारतीय छात्रों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को इंडिया टॉय फेयर 2021 की वेबसाइट लांच की। इसमें पॉलिसी मेकर, पेरेंट्स, स्टार्टअप, छात्र, इंडस्ट्री आदि सभी को एक मंच पर मिलकर काम करना होगा। इसमें राज्य और केंद्र सरकार एक साथ मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत छठीं कक्षा से छात्रों का कौशल विकास समेत छोटे कारीगरों के साथ मिलकर इंटर्नशिप करने के तहत इसमें काम करने को मिलेगा। छात्र इसके माध्यम से खेल और पढ़ाई आदि के लिए खिलौने, डिजाइन और तकनीक तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने स्वदेशी खिलौना बाजार बनाने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में स्वदेशी खिलौने के महत्व को रेखांकित किया था। उन्होंने चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी ऑफ गांधीनगर, महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के साथ बच्चों के लिए नए खिलौने उपलब्ध कराने और भारत को खिलौना उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बनने को लेकर अपने विचार साझा किए थे। इसी के तहत आत्मनिर्भर भारत में स्वदेशी खिलौने के क्षेत्र में यह पहला प्रयास है।

नौ थीम पर आधारित होगा मेला
मेला नौ थीम पर आधारित रहेगा। इसमें भारतीय संस्कृति, इतिहास, प्राचीन काल से भारत को जानो, लर्निंग एजुकेशन और स्कूलिंग, सोशल एंड ह्यूमन वेल्यू, विभिन्न क्षेत्रों में काम धंधा या रोजगार, पर्यावरण, दिव्यांग, फिटनेस व स्पोर्ट्स आदि पर आधारित है। इसमें जूनियर, सीनियर व स्टार्टअप लेवल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed