फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3 daughters who have illuminated the name of Delhi country honored

दिल्ली देहात का नाम रोशन करने वाली 3 बेटियां सम्मानित

Tue, 18 Aug 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
3 daughters who have illuminated the name of Delhi country honored
दिल्ली देहात का नाम रोशन करने वाली 3 बेटियां सम्मानित
विज्ञापन

नई दिल्ली। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाली दिल्ली देहात की तीन बेटियों को स्थानीय हिंदू समाज संगठन और स्थानीय नागरिकों की ओर से सम्मानित किया गया। नरेला विधानसभा की तीनों बेटियों नूपुर गोयल, स्वीटी सहरावत और हर्षिता को बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।

11वीं रैंक हासिल करने वाली नूपुर गोयल नरेला की रहने वाली हैं, वहीं स्वीटी सहरावत रमजानपुर और हर्षिता टीकरी गांव की निवासी हैं। तीनों ने कड़ी मेेहनत और परिजनों के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। इन तीनों की रैंक अच्छी है, इसलिए इन्हें बड़े पद मिलना तय माना जा रहा है। नूपुर गोयल ने बताया कि उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं छात्राओं को संदेश देते हुए नूपुर ने कहा कि भले यह बेहद कठिन और लंबी तैयारी वाला कार्य है, लेकिन यदि वे इस परीक्षा को पास कर सकती हैं तो बाकी लड़कियां भी ऐसा करने में सक्षम हैं। इस मुकाम को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed