फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   25 lakh extortion sought from businessman threatened with death for ignoring message

दिल्ली: कारोबारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, मैसेज की अनदेखी करने पर जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 May 2021 11:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 24 May 2021 11:25 PM IST
सार

विदेशी नंबर होने की वजह से उसने कॉल नहीं उठाया। उसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने उसके साथ गाली गलौज की और नंदू गैंग का बताकर फोन नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन
25 lakh extortion sought from businessman threatened with death for ignoring message
फोन पर मांगी रंगदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा हरिदास नगर इलाके में एक कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगी गई है। एक गैगस्टर के नाम से कारोबारी के मोबाइल पर दिए गए मैसेज में रुपये का जल्द से जल्द इंतजाम करने के लिए कहा गया है। मैसेज की अनदेखी करने पर एक शख्स ने रास्ते में रोककर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी है। उसके बाद कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का नजफगढ़ इलाके में परचून की दुकान है। जिसे कारोबारी पिछले कई सालों से चला रहा है। पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि 18 मई को विदेश के नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आई। विदेशी नंबर होने की वजह से उसने कॉल नहीं उठाया। उसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने उसके साथ गाली गलौज की और नंदू गैंग का बताकर फोन नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने कहा कि उसे एक नामी गैंगस्टर ने फोन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कारोबारी ने मैसेज को अनसुना कर दिया। इसी बीच 21 मई को दुकान पर आने के दौरान रास्ते में एक युवक उससे मिला। युवक ने उसे एक सप्ताह के भीतर 25 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। उसने कहा कि उसे बाद में फोन कर पैसे पहुंचाने वाली जगह के बारे में बता दिया जाएगा। इस घटना के बाद कारोबारी डर गया और उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed