{"_id":"5f2da86f8ebc3e3cbe1c30c7","slug":"23-thousand-investigations-in-24-hours-1192-infected-and-23-deaths-ashram-news-noi5284353200","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 23 हजार जांच, 1192 संक्रमित और 23 मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 23 हजार जांच, 1192 संक्रमित और 23 मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी पर पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 23,385 लोगों की जांच की गई। इनमें 1192 संक्रमित मिले। वहीं, 23 मरीजों की मौत हो गई। अब कुल संक्रमित 1,42,723 हो गए हैं। हालांकि, 1,28,232 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 4082 पर पहुंच गया है। वहीं, रिकवरी दर 90 प्रतिशत के करीब है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को 1108 मरीजों की छुट्टी दे दी गई। कोविड अस्पतालों में इस समय 13,571 बेड उपलब्ध हैं और 10,502 खाली हैं। फिलहाल 5367 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10409 हो गई है।
राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 60,194 जांच हो रही है। अब तक 11,43,703 लोगों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन भी अब घटकर 477 रह गए हैं।