{"_id":"5c1fd6d7bdec225725362f85","slug":"21545590487-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पकवान फेस्टिवल-- खाने के शौकीनों को भायी दूध से बनी दौलत की चाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पकवान फेस्टिवल-- खाने के शौकीनों को भायी दूध से बनी दौलत की चाट
विज्ञापन
दिल्ली पकवान फेस्टिवल--
खाने के शौकीनों को भायी
दूध से बनी दौलत की चाट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के पकवान फेस्टिवल के दूसरे दिन दिल्ली वालों ने रविवार को छुट्टी का जमकर आनंद उठाया। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सूफियाना महफिल में भानू प्रताप सिंह ने अपनी पेशकश से समा बांध दिया। इस मौके पर लोगों की काफी भीड़ पहुंची। इस बीच लोगों को दूध के झाग से बनी दौलत की चाट बेहद पसंद आई।
बाबा खड़ग सिंह मार्ग स्थित एम्पोरिया कॉम्पलेक्स में नेशनल स्टूडेंट टैलेंट एसोसिएशन द्वारा दिल्ली सरकार के सहयोग से आयोजित दिल्ली पकवान फेस्टिवल में रविवार को लोग काफी दूर-दूर से पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने पुरानी दिल्ली के गलियारों के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। फेस्टिवल में पहुंची दिल्ली की प्रियंका रावत ने बताया कि उन्हें फेस्टिवल में खान की मुगलई बिरयानी बेहद पसंद आई।
वहीं, फरीदाबाद के जय अरोड़ा ने बताया कि उन्हें खाने-पीने का बहुत शौक है, इसलिए वह विशेष रूप से कनॉट प्लेस पहुंचे। यहां पुरानी दिल्ली की दौलत की चाट बेहद पसंद आई। चाट स्टॉल के मालिक खेमचंद ने बताया कि यह चाट तीखी नहीं होती, यह दूध के झाग से बनाई जाने वाली चाट है, जिसका स्वाद दूध से तैयार होने वाले नोनी घी जैसा होता है। इसे तैयार करने के लिए दूध को फेंटकर झाग बनाए जाते हैं। इस झाग में अन्य चीजें मिलाकर चाट तैयार की जाती है।