फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे

Sat, 22 Dec 2018 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे
बूथ कार्यकर्ताओं से आज
विज्ञापन

संवाद करेंगे अमित शाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाएंगे।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले बूथ सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि कार्यकर्ताओं के लिए मंत्र है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। दिल्ली में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पकड़ बना लेते हैं तो निश्चित ही विजय भाजपा की होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 में भी प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ होगी। पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव सबका साथ, सबका विकास के आधार पर लड़ेगी। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर ले जाकर जनता के बीच प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ता के परिजनों को एक लाख की अंतरिम मदद
नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना में दिवंगत भजनपुरा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा के परिजनों से शनिवार को प्रदेश भाजपा के नेता मिले। उन्होंने शर्मा की पत्नी को एक लाख रुपये की अंतरिम सहायता राशि दी। पिछले दिनों सिग्नेचर ब्रिज के पास एक सड़क दुर्घटना में दीनानाथ शर्मा की मौत हो गई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दीनानाथ शर्मा 20 वर्ष से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भजनपुरा मंडल में काम कर रहे थे। पार्टी की तरफ से परिवार का हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजय महावर ने कहा कि परवरिश से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक का खर्च जिले की तरफ से कार्यकर्ताओं के सहयोग से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed