फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए क्वैंश्चन बैंक तैयार कर रहा

नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए क्वैंश्चन बैंक तैयार कर रहा

Sat, 23 Mar 2019 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
नौंवी से बारहवीं कक्षा के लिए क्वैंश्चन बैंक तैयार कर रहा
सीबीएसई : नौंवी से 12वीं तक के लिए तैयार होगा प्रश्न बैंक
विज्ञापन

- बैंक से छात्रों को सीखने में आसानी होगी, कर सकेंगे परीक्षा के लिए अभ्यास
- स्कूलों को परीक्षा के लिए तैयार किए गए प्रश्नों के प्रारूप भेजने को कहा
- बोर्ड प्रश्न बैंक को ऑनलाइन पर उपलब्ध कराएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए प्रश्न बैंक तैयार करने जा रहा है। इस प्रश्न बैंक का संग्रह तैयार कर इन्हें छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन संग्रह छह माह के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों से भी सहायता मांगी है। बोर्ड ने स्कूलों को स्कूल स्तर की परीक्षा के लिए तैयार किए गए प्रश्नों के प्रारूप भेजने को कहा है। इसके लिए स्कूलों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवल की ओर से इस संबंध में स्कूलों को जानकारी भेजी गई है। बोर्ड का मानना है कि प्रश्न बैंक तैयार होने से छात्रों परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही वह आसानी से सीख पाएंगे। वहीं, इससे शिक्षकों को भी सहायता मिलेगी। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वह नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा और 10वीं व 12वीं की आंतरिक परीक्षा के लिए तैयार किए गए प्रश्नों के प्रारूप को बोर्ड को भेजें। इसके लिए बोर्ड ने एक प्रारूप भी स्कूलों को भेजा है।
विज्ञापन

बीते सालों के प्रश्न पत्र जो स्कूलों के पास हैं, उन्हें कक्षावार, विषयवार व शीर्षक वार भेजने के लिए कहा गया है। स्कूलों को भेजी गई जानकारी के अनुसार स्कूलों को एकेडमिक विषयों के लिए प्रश्न पत्र भेजने हैं। इनमें कक्षा नौवीं व 10वीं के अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिंदी व गणित के प्रश्न पत्र शामिल हैं। जबकि 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव हिंदी कोर व इलेक्टिव अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा व कंप्यूटर साइंस के प्रश्न पत्र शामिल हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की कोई मार्किंग स्कीम है तो वह भी भेजी जानी आवश्यक है। प्रत्येक परीक्षा में प्रत्येक विषय के टॉपर की उत्तर पुुस्तिका भी स्कूल भेज सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी स्कूल ने समस्या को हल करने वाले मूल्यांकन, योग्यता परीक्षण के लिए प्रश्न बैंक तैयार किया है तो वह भी बोर्ड को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed