{"_id":"6115061f22d9721c8f01979a","slug":"17-yr-old-kills-minor-friend-for-making-indecent-remarks-against-family-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: परिजनों को अपशब्द कहने पर नाबालिग ने कर दी किशोर की बेल्ट से गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: परिजनों को अपशब्द कहने पर नाबालिग ने कर दी किशोर की बेल्ट से गला दबाकर हत्या
Thu, 12 Aug 2021 04:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Aug 2021 04:59 PM IST
सार
पोस्टमार्टम में अशफाक की गला घोंटकर हत्या करने का पता चला। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि एक अगस्त को अशफाक के साथ एक अन्य किशोर मौजूद था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीता कॉलोनी इलाके में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। मृतक अशफाक (17) ने आरोपी किशोर के परिवार के बारे में कुछ अपशब्द कह दिए थे। इससे नाराज होकर उसने अशफाक का गला घोंट दिया। बाद में उसे नाले में फेंक दिया। आठ अगस्त को इलाके से उसका शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी किशोर को दबोचा। उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक अशफाक अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी के रानी गार्डन में रहता था। अचानक एक अगस्त को वह गायब हो गया। उसकी मां ने अशफाक की काफी तलाश की। तीन अगस्त को मां ने उसकी गुमशुदगी गीता कॉलोनी थाने में कराई। पुलिस अशफाक की तलाश कर ही रहे थे कि इस बीच आठ अगस्त को पुलिस को राजा राम कोहली मार्ग पर नाले से बुरी तरह सड़ी-गली हालत में एक किशोर की लाश मिली। लाश इतनी बुरी तरह सड़ चुकी थी कि उसका कंकाल ही बचा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। कपड़ों और जूतों से उसकी मां ने पहचान बेटे अशफाक के रूप में हुई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में अशफाक की गला घोंटकर हत्या करने का पता चला। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि एक अगस्त को अशफाक के साथ एक अन्य किशोर मौजूद था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि दोनों सुबह से शाम तक साथ थे। अशफाक ने नशे की हालत में उसके परिवार के बारे में अपशब्द बोल दिए थे। इसकी वजह से गुस्से में उसने अशफाक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन