फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   148 new corona positive patients found in delhi on monday no Corona patients in 45 percent of hospitals

दिल्लीः एक दिन में 150 से भी कम मिले नए संक्रमित, पांच लोगों की हुई मौत, 45 फीसदी अस्पतालों में नहीं कोरोना मरीज

Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
148 new corona positive patients found in delhi on monday no Corona patients in 45 percent of hospitals
कोरोना जांच - फोटो : राजन राय

दिल्ली में अब एक दिन में 0.31 फीसदी सैंपल ही कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले एक दिन में 150 से कम नए मामले सामने आए हैं। हालांकि पांच लोगों की इस बीच कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 48450 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.31 फीसदी यानि 148 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 190 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। साथ ही पांच लोगों की अलग अलग अस्पतालों में संक्रमण के चलते मौत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 634072 हो चुकी है जिनमें से अब तक 621565 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 10813 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में 1694 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 729 मरीजों का उनके घरों में ही उपचार चल रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली में कंटेनमेंट जोन को लेकर भी अब राहत मिल रही है। फिलहाल स्थिति यह है कि कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 1662 तक आ चुकी है। दो महीने पहले तक यह आंकड़ा छह हजार से भी अधिक था। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली के अस्पतालों में अभी 8257 बिस्तर खाली हैं। 817 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल, कोविड केयर और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। इनसब के अलावा दिल्ली में अब तक 10400218 सैंपल की जांच हो चुकी है जिनमें से 6.1 फीसदी अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस की मृत्युदर अभी भी 1.70 फीसदी पर है जोकि राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

45 फीसदी अस्पतालों में नहीं कोरोना मरीज

कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही दिल्ली के ज्यादातर बड़े अस्पतालों में संक्रमित मरीज भी अब न के बराबर दिखाई दे रहे हैं। करीब 45 फीसदी अस्पतालों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस का खतरा टल गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी की स्थिति में दिल्ली बेहतर स्थिति में है। इससे पहले जब दूसरी लहर आने के बाद सिंतबर माह में भी ऐसी स्थिति मिली थी लेकिन इसके बाद तीसरी लहर ने दिल्ली को परेशान कर दिया था। 

आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली के 57 अस्पतालों में फिलहाल एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। इनमें फोर्टिस एस्कॉट्र्स हार्ट इंस्टीट्यूट, मैक्स साकेत, गंगाराम सिटी अस्पताल, हमदर्द इंस्टीट्यूट जैसे निजी अस्पताल शामिल हैं। इन्हीं अस्पतालों के विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित मरीज भले ही अभी नहीं हैं लेकिन आशंका लगातार बनी हुई है। कोरोना संक्रमण कभी भी असर दिखा सकता है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सरकारी व निजी 126 अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए 9,054 बेड आरक्षित हैं, जिसमें से 8,270 बेड (91.34 फीसद) खाली हैं। दिल्ली कोरोना एप के अनुसार इन अस्पतालों में सोमवार दोपहर तक सिर्फ 784 मरीज भर्ती हैं। 

फोर्टिस के पल्मोनरी विभाग निदेशक डॉ. अवी कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के चलते अस्पतालों ने एक लंबी लड़ाई का सामना किया है। दिल्ली में तीन तीन बार लहर देखने के बाद अब स्थिति सुकून भरी है लेकिन भविष्य के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed