{"_id":"6016ba708ebc3e543c286d39","slug":"140-corona-positive-patients-found-in-delhi-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिले 140 नए कोरोना संक्रमित, चार मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिले 140 नए कोरोना संक्रमित, चार मरीजों की मौत
Sun, 31 Jan 2021 07:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : राजन राय
राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है। रविवार को 60695 सैंपल की जांच में संक्रमण के 140 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस दिन की संक्रमण दर 0.23% रही। बीते एक महीने से यह दर लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 212 मरीजों को छुट्टी दे दी गई । जबकि, 4 मरीजों की मौत हो गई। अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में 5 से कम लोगों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 6,34,325 हो गई है। इनमे से 6,21,995 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । जबकि, 10829 लोगों की मौत हो चुकी है।दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर करीब 98 फीसदी है और मृत्युदर 1.71 % है। फिलहाल संक्रमण के 1361 सक्रिय मामले हैं। इनमें 657 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या घटकर 548 रह गई है। इसके अलावा कोविड-19 केंद्रों में 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अबतक कुल 1,0741,426 लोगों कि जांच कि जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 1085 रह गई है। दिल्ली के कोविड-19 केंद्रों के 99 फ़ीसदी और अस्पतालों में करीब 93 फ़ीसदी बेड खाली है।
विज्ञापन