Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   133 buses other states carrying passengers illegally seized by delhi government

बिना परमिट चल रहीं यूपी, राजस्थान तथा बिहार की कुल 133 बसें जब्त

Wed, 22 Jul 2020 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
133 buses other states carrying passengers illegally seized by delhi government
नई दिल्ली। अनलॉक-2 के दौरान नियमों की अनदेखी कर अंतरराज्यीय बसों में यात्रियों को सेवाएं देने वालों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। पिछले एक हफ्ते में विभाग ने सख्ती करते हुए उत्तर प्रदेेश, राजस्थान और बिहार की 133 बसों को जब्त कर परमिट रद्द करने के लिए संबंधित राज्यों को पत्र भी भेजे हैं। यह बसें अवैध रूप से दिल्ली से यात्रियों के परिवहन में लगी थीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन लागू होने के बाद सभी अंतरराज्यीय सेवाएं मार्च से ही बंद कर दी गई हैं। इसके बाद अब अनलॉक-2 में बगैर परमिट पर राजस्थान, यूपी, बिहार के लिए यात्रियों को कुछ निजी संचालक बसें मुहैया करवा रहे थे। परिवहन विभाग की इंफोर्समेंट विंग की 20 टीमें लगातार दूसरे राज्यों से अवैध तौर पर सेवाएं दे रही बसों पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुसार इन बसों में कश्मीरी गेट, सराय काले खां, धौला कुआं और आनंद विहार बस अड्डके आसपास खड़ी कर अवैध रूप से सवारियां बैठाई जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय टीम की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक 92 बसें जबकि राजस्थान की 23 और बिहार की सात बसों को जब्त किया गया है। विशेष परिवहन आयुक्त के के दहिया ने बताया कि जब्त की गई बसों के परमिट रद्द करने के लिए संबंधित राज्यों को पत्र लिख दिया गया है। इंफोर्समेंट विंग की टीमें लगातार मुस्तैद हैं और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed